रमीज़ राजा ने पैसे के लिए विश्व कप में कमेंटेटर बनने का प्रस्ताव स्वीकार किया: दानिश कनेरिया
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा है कि पीसीबी के पूर्व चेयरमैन रमीज़ राजा ने पैसे के लिए वनडे विश्व कप में कमेंटेटर बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, "रमीज़ को अपने शब्दों पर कायम रहना चाहिए।" रमीज़ ने कहा था कि एशिया कप के लिए भारत के पाकिस्तान न आने पर पाकिस्तान भी भारत नहीं जाएगा।