रवि किशन के नीट अखबार वाले बयान पर सोशल मीडिया पर आई मीम की बाढ़; उन्होंने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता-सांसद रवि किशन का 'नीट अखबार' वाला बयान मीम का विषय बन गया है जिस पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मिडडे से कहा, "मैं कहीं गया था और वहां किसी ने कहा कि आप भारत के सबसे वायरल आदमी हैं।" उन्होंने आगे कहा, "लोगों को बोलना है, बोलने दो। मैं दोबारा वायरल हो जाऊंगा, पता नहीं क्यों?"