रवि किशन ने अपने वायरल बयान 'मनी फॉलोज़ माय ब्रदर' पर दी प्रतिक्रिया
एक इंटरव्यू के दौरान शोहरत और पैसे में से शोहरत को ज़्यादा अहमियत देने वाले ऐक्टर-सांसद रवि किशन ने अपने वायरल बयान 'मनी फॉलोज़ माय ब्रदर' पर प्रतिक्रिया दी है। एक X पोस्ट में उन्होंने कहा, "अच्छी प्रतिष्ठा पैसे से ज्यादा मूल्यवान है- पब्लिलियस सायरस। प्रतिष्ठा और पैसा एक-दूसरे से जुड़े हैं और असली ताकत प्रतिष्ठा की होती है।"