रवि किशन ने कहा 'मरने पर साथ जाती है केवल लकड़ी, इसलिए पेड़ लगाएं'; हुए ट्रोल

ऐक्टर व बीजेपी सांसद रवि किशन ने एक कार्यक्रम में लोगों को पेड़ लगाने के लिए जागरूक करते हुए कहा है, "मरने पर लकड़ी के अलावा और कुछ साथ नहीं जाता इसलिए ज़्यादा-से-ज़्यादा पेड़ लगाएं।" इस बयान को लेकर रवि किशन ऑनलाइन ट्रोल हो गए। एक यूज़र ने लिखा, "इसलिए कहा जाता है कि पढ़े-लिखे समझदार इंसान को वोट दो।"

Load More