रवि तेजा ने 'मिस्टर बच्चन' के फ्लॉप होने पर निर्माताओं को लौटाए ₹4 करोड़: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ ऐक्टर रवि तेजा ने फिल्म मिस्टर बच्चन के बॉक्स-ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के चलते अपनी फीस का 16% हिस्सा (₹4 करोड़) निर्माताओं को लौटाया है। करीब ₹70 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म ने केवल ₹13 करोड़ का कारोबार किया। बकौल रिपोर्ट, फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने भी ₹2 करोड़ लौटाए हैं।