रवि तेजा ने साथ काम करने वाली चाइल्ड ऐक्टर के बारे में की अपमानजनक टिप्पणी, हुई आलोचना
तेलुगु ऐक्टर रवि तेजा ने अपनी फिल्म 'इरुमुडी' की चाइल्ड को-ऐक्टर नक्षत्र के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की जिसको लेकर उनकी आलोचना हो रही है। दरअसल, फिल्म के प्रमोशन के दौरान नक्षत्र ने ऐक्टर से अपने लिए निकनेम का सुझाव मांगा। रवि तेजा ने जवाब में एक तेलुगु शब्द कहा जिसे महिलाओं के लिए अपमानजनक माना जाता है।