'रामायण' में 'लक्ष्मण' बने रवि दुबे का पोस्टर रिलीज़, हाथों में धनुष-बाण थामे आए नज़र

रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' में 'लक्ष्मण' की भूमिका निभा रहे रवि दुबे का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया है। पोस्टर में वह धनुष-बाण थामे आक्रामक मुद्रा में नज़र आ रहे हैं और इसके कैप्शन में लिखा है, "एक समर्पित भाई। निडर योद्धा। राम की ढाल। रवि दुबे 'लक्ष्मण' के रूप में।" 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Load More