भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने भारत के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर टी20I क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने लिखा, "भारी मन के साथ टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा। मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में देता रहूंगा।"