रवींद्र जडेजा ने WTC 2023-25 में पूरे किए अपने 50 विकेट
भारतीय स्पिनर रवींद्र जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। जडेजा ने मुंबई टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी में मैट हेनरी का विकेट लेने के साथ यह उपलब्धि हासिल की। जडेजा डब्ल्यूटीसी 2023-25 में रविचंद्रन अश्विन के बाद 50 विकेट पूरे करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज़ हैं।