रवींद्र जडेजा ने बताया रिटायर होने से पहले वह क्या हासिल करना चाहते हैं
पूर्व भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने अपने चैट शो में रवींद्र जडेजा से पूछा कि रिटायर होने से पहले वह क्या हासिल करना चाहेंगे। जडेजा ने कहा, "बस एक चीज़ बाकी है...टेस्ट कप्तानी।" उन्होंने कहा, "मैंने बाकी सब कुछ हासिल कर लिया है।" अश्विन ने आगे कहा, "अगर आप कप्तान बन गए तो मेरे घर में दिवाली मनेगी।"