रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम की कप्तानी न मिलने पर दी प्रतिक्रिया
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने लंबे करियर के बाद भी टीम की कप्तानी न मिलने पर एक पॉडकास्ट में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मुझे अब इस बात का कोई भी अफसोस नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि अगर कप्तानी करता तो मैं इसका आनंद उठाता।"अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।