रवीना टंडन ने अहमदाबाद हादसे के 4 दिन बाद एअर इंडिया की फ्लाइट से की यात्रा, कहा- नई शुरुआत
अभिनेत्री रवीना टंडन ने अहमदाबाद में एअर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के 4 दिन बाद एअर इंडिया की फ्लाइट से यात्रा की जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, "नई शुरुआत, सभी बाधाओं के खिलाफ उठना और उड़ना।" रवीना ने लिखा, "फ्लाइट में माहौल गंभीर था, क्रू की मुस्कान में उदासी झलक रही थी।"