रवीना टंडन ने बेटी राशा संग मल्लिकार्जुन मंदिर में किए दर्शन, शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में बेटी राशा के साथ आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वह बेटी के साथ नज़र आ रही हैं। रवीना ने अपने पोस्ट में बताया है कि यह उनके 11वें ज्योतिर्लिंग और राशा के 10वें ज्योतिर्लिंग के दर्शन हैं।