रवीना टंडन ने सामूहिक विवाह में जोड़े को गिफ्ट किए अपने शादी के चूड़े, सामने आया वीडियो
मुंबई में आयोजित एक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचीं ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने एक दूल्हा-दुल्हन को अपने शादी के चूड़े तोहफे में दिए जिसका वीडियो सामने आया है। रवीना कहती हैं एक चूड़े पर मेरा और दूसरे चूड़े पर मेरे पति अनिल का नाम लिखा हुआ है और यह चूड़ा शादी के 40 दिन बाद तक पहनते हैं।