रविवार को काम करने वाले बैंक कर्मियों को कितना मिलेगा ओवरटाइम का पैसा?
आरबीआई के निर्देश पर रविवार (27 सितंबर) को ड्यूटी करने वाले बैंक कर्मचारियों को अतिरिक्त ओवरटाइम दिया जाएगा। न्यूज़18 की रिपोर्ट में बैंक यूनियनों के हवाले से बताया गया है कि वर्कमैन कैटेगरी के कर्मचारियों को डबल रेट से ओवरटाइम का भुगतान मिलेगा। वहीं, अधिकारी वर्ग को एक दिन का अतिरिक्त वेतन कम्पन्सेशन के रूप में मिलेगा।