रविवार को खेले गए विश्व कप फाइनल मुकाबलों में कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन?
टीम इंडिया ने कभी भी रविवार को पुरुष विश्व कप नहीं जीता है। पुरुष विश्व कप में भारत की सभी 4 जीतें शनिवार (वनडे विश्व कप 1983, वनडे विश्व कप 2011, टी20 विश्व कप 2024) और सोमवार (टी20 विश्व कप-2007) को आईं हैं। भारत रविवार को वनडे विश्व कप-2003, टी20 विश्व कप-2014 और वनडे विश्व कप-2023 का फाइनल हारा है।