पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह को मिली हत्या की धमकी, पाक आतंकी संगठन के नाम से आया फोन
पंजाब में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-झांगवी के नेता मलिक इसहाक के नाम का इस्तेमाल कर 1 किलो विस्फोटक से हमले की चेतावनी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।