रवि शास्त्री ने चुना डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन
पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए अपना भारतीय प्लेइंग इलेवन चुना है। शास्त्री ने रोहित शर्मा व शुबमन गिल को ओपनर और उनके बाद चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे को रखा है। उन्होंने के.एस. भरत, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को भी चुना है।