रविंद्र जडेजा हुए आईपीएल 2022 के बचे हुए मैचों से बाहर
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के ऑल-राउंडर रविंद्र जडेजा पसलियों में चोट के कारण आईपीएल 2022 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। उन्हें 4 मई को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी। आईपीएल 2022 के अपने 10 मैचों में जडेजा ने 116 रन बनाए और 5 विकेट लिए हैं।