रविंद्र भाटी का आरोप- वोटिंग मशीन पर छिपाया जा रहा है उनका नाम; पुलिस ने किया खंडन
लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को राजस्थान की 13 सीटों पर जारी मतदान के बीच बाड़मेर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी ने वोटिंग मशीनों पर पट्टी लगाकर उनका नाम छिपाए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने 'X' पर लिखा, "यह कैसा लोकतंत्र है?" पुलिस ने इसका खंडन कर कहा कि ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है।