रविचंद्रन अश्विन के 'डुप्लीकेट' ने ठुकराया क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऑफर
रविचंद्रन अश्विन जैसा ऐक्शन होने को लेकर उनके डुप्लीकेट कहे जाने वाले महेश पिथिया ने विश्व कप-2023 की तैयारियों में मदद करने का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का ऑफर ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय टीमों के साथ काम करना रोमांचक होता है...लेकिन मेरी प्राथमिकता घरेलू क्रिकेट है।" पिथिया ने फरवरी में ऑस्ट्रेलिया की स्पिन के खिलाफ तैयारी में मदद की थी।