रविचंद्रन अश्विन को मिला रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण पत्र
ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह का निमंत्रण पत्र मिला है। अश्विन द्वारा समारोह का निमंत्रण स्वीकार करने की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। समारोह के लिए सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को भी आमंत्रित किया गया है।