रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाली गई एक ही गेंद पर लिए गए 2 डीआरएस रिव्यू
तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल) के एक मैच के दौरान बुधवार को एक गेंद पर दो डीआरएस रिव्यू लिए गए। रविचंद्रन अश्विन द्वारा डाली गई गेंद पर अंपायर ने कॉट बिहाइंड की अपील पर बल्लेबाज़ को आउट दिया लेकिन बल्लेबाज़ के रिव्यू पर थर्ड अंपायर ने फैसला पलट दिया। इसके बाद अश्विन ने भी रिव्यू लिया लेकिन बल्लेबाज़ नॉटआउट ही रहा।