रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक
राजस्थान रॉयल्स के ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक लगाया। अपनी 71वीं आईपीएल पारी खेलते हुए 35-वर्षीय अश्विन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाज़ी करते हुए 38-गेंद में 50-रन बनाए और उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए। अश्विन ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 589-रन बनाए हैं।