रवींद्र जडेजा ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 विकेट पूरे किए
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने शनिवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जडेजा ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को आउट करते ही प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना 500वां विकेट लिया। 2006 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जडेजा ने 125 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।