रवींद्र जडेजा ने बैलगाड़ी हांकने का वीडियो किया शेयर, बताया- 'विंटेज राइड'
भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा ने बैलगाड़ी हांकने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और उन्होंने इसे 'विंटेज राइड' बताया। क्रिकेटर नयन दोशी ने वीडियो पर कमेंट किया, "अद्भुत भाई...रिलैक्स करने और समय बिताने का शानदार तरीका।" पूर्व भारतीय पेसर मुनाफ पटेल ने लिखा, "वाह दरबार!" दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर जडेजा ने 2 टी20I व 1 टेस्ट मैच खेला था।