रवींद्र जडेजा ने लाइक किया सीएसके के फैन्स की आलोचना वाला 'ट्रॉमा' ट्वीट
रवींद्र जडेजा ने सीएसके के फैन्स की आलोचना वाला एक ट्वीट लाइक किया है। ट्वीट में जडेजा के उस बयान का संदर्भ है जिसमें उन्होंने कहा था कि फैन्स धोनी की बल्लेबाज़ी देखने के लिए उनके आउट होने का इंतज़ार करते हैं। ट्वीट में लिखा है, "बेशक जड्डू मुस्कुराते हुए यह कह रहे हैं...लेकिन अंदर बहुत दर्द है...यह ट्रॉमा है।"