रवींद्र जडेजा मौजूदा दौर के दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं: जॉन्टी रोड्स
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर व लखनऊ सुपर जायंट्स के फील्डिंग कोच जॉन्टी रोड्स ने भारतीय ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा को मौजूदा दौर में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ फील्डर बताया है। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में रोड्स ने 'दुनिया के 3 सबसे बेहतरीन फील्डर' के सवाल पर कहा, "इस समय सिर्फ एक है और वह हैं रवींद्र जडेजा।"