रवीना टंडन की बेटी राशा करेंगी अजय देवगन के भांजे अमन के साथ अपना डेब्यू: रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री रवीना टंडन की 17 साल की बेटी राशा थडानी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। खबरों के अनुसार, 'काई पो चे' के निर्देशक अभिषेक कपूर ने अपनी अगली फिल्म में राशा को कास्ट किया है। बकौल रिपोर्ट्स, इस फिल्म से राशा के साथ अभिनेता अजय देवगन के भांजे अमन भी अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे।