रवीना टंडन ने शेयर किया भोपाल के वन विहार में बाघों पर पत्थर फेंकने वाले पर्यटकों का वीडियो
अभिनेत्री रवीना टंडन ने भोपाल के वन विहार में बाघों पर पत्थर फेंकने वाले पर्यटकों का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, "पर्यटक (बदमाश) बाघों पर पथराव करते हैं। ऐसा न करने के लिए कहने पर उन्हें हंसी आती है।" वन विहार प्रबंधन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।