रवीना ने 'दि आर्चीज़' में अगस्त्य और खुशी कपूर की ऐक्टिंग की आलोचना वाले पोस्ट को किया लाइक
अभिनेत्री रवीन टंडन ने फिल्म 'दि आर्चीज़' में अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर की ऐक्टिंग की आलोचना वाले एक पोस्ट को लाइक किया है। पोस्ट में दोनों की क्लिप शेयर कर लिखा गया था, "यहां ऐक्टिंग नहीं चली।" गुरुवार को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज़ हुई फिल्म में अगस्त्य, आर्ची ऐंड्रयूज़ जबकि खुशी, बेट्टी कूपर के रोल में हैं।