रवीना ने रोड रेज की घटना के समय उनके नशे में होने का दावा करने वाले शख्स को भेजा नोटिस
ऐक्ट्रेस रवीना टंडन ने खुद को पत्रकार बताने वाले एक शख्स को मानहानि का नोटिस भेजा है जिसने दावा किया था कि रोड रेज की घटना के समय वह नशे में थीं। शख्स ने घटना का वीडियो X से हटाने से इनकार कर दिया था। रवीना की वकील ने कहा, "रवीना को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की गई।"