रश्मिका मंदणा ने सबसे ज़्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्री बनने की खबरों को बताया झूठ
अभिनेत्री रश्मिका मंदणा ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिसमें कहा गया कि वह 'पुष्पा 2: द रूल' के बाद भारत में सबसे ज़्यादा फीस पाने वाली ऐक्ट्रेस बन गई हैं। उन्होंने कहा, "मैं इससे बिल्कुल सहमत नहीं हूं क्योंकि यह सच नहीं है।" कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्हें फिल्म के लिए ₹10 करोड़ मिले हैं।