रश्मिका मंदणा ने हिप इंजरी पर तोड़ी चुप्पी, बताया- अलग हो गई है राइट हिप की टेंडन
रश्मिका मंदणा ने फिल्म 'मीसा' की शूटिंग के दौरान हुई हिप इंजरी को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया, "कूल्हे के दोनों ओर 4-4 टेंडन होती हैं जो कूल्हे को पैर से जोड़ती हैं। मेरे दाहिने कूल्हे की एक टेंडन अलग हो गई है।" रश्मिका ने बताया कि यह चोट 'मीसा' के डांस शूट के दौरान लगी थी।