रश्मिका की फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, फोटो शेयर कर मज़ाक में लिखा- मौत को ऐसे दी मात
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा की फ्लाइट की शनिवार रात इमरजेंसी लैंडिंग हुई जिसके बाद उन्होंने सामने वाली सीट से सटे अपने और ऐक्ट्रेस श्रद्धा दास के पैरों की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। उन्होंने मज़ाक में लिखा, "आज...मौत को ऐसे मात दी।" बकौल रिपोर्ट्स, हैदराबाद के लिए उड़ी फ्लाइट को तकनीकी समस्या के चलते 30 मिनट बाद मुंबई लौटना पड़ा।