रश्मिका के डीपफेक वीडियो केस में मेटा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का नहीं दिया जवाब: रिपोर्ट
'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेत्री रश्मिका मंदणा के डीपफेक वीडियो केस में मेटा ने दिल्ली पुलिस के नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है और कंपनी जांच में सहयोग नहीं कर रही है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है, रश्मिका का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज हुआ था।