रश्मिका के डीपफेक वीडियो में अपने वीडियो के उपयोग पर ज़ारा ने दिया बयान, कहा- मेरा हाथ नहीं

इन्फ्लुएंसर ज़ारा पटेल ने ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा के डीपफेक वीडियो में अपना वीडियो इस्तेमाल होने पर बयान जारी कर कहा है कि इसमें उनका हाथ नहीं है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर लिखा, "जो भी हो रहा है उससे मैं बहुत परेशान और निराश हूं।" उन्होंने लिखा, "इंटरनेट पर कुछ भी देखें तो...उसकी सत्यता जांच लें। वहां सब असली नहीं होता।"

Load More