रश्मिका ने की मुंबई के अटल सेतु की तारीफ, पीएम मोदी ने शेयर किया उनका वीडियो
ऐक्ट्रेस रश्मिका मंदणा ने मुंबई के अटल सेतु की तारीफ करते हुए एक वीडियो बनाया है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'X' पर शेयर किया है। रश्मिका ने कहा, "अटल सेतु सिर्फ एक पुल नहीं...बल्कि हमारे युवा भारत की गारंटी है।" वहीं, प्रधानमंत्री ने कहा, "लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज़्यादा संतोषजनक कुछ भी नहीं है।"