रसोई के बजट पर महंगाई की मार; टमाटर और LPG ने बिगाड़ा स्वाद, अप्रैल में 2% महंगी हुई थाली
क्रिसिल इंटेलिजेंस की रोटी राइस रेट रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-2026 में देश में मांसाहारी और शाकाहारी थाली की लागत में सालाना आधार पर 2% की वृद्धि हुई है। इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ टमाटर की ऊंची कीमत (38% महंगा), खाने के तेल और LPG के बढ़ते दामों (7% की वृद्धि) का है। ब्रॉयलर महंगा होने से मांसाहारी थाली महंगी हुई।