रसिक दुलारी की मौत के बाद कहां हैं प्रेमानंद महाराज? शिष्यों ने दिया जबाव
वृंदावन में रसिक दुलारी शरण की कथित आत्महत्या के बाद संत प्रेमानंद महाराज की चुप्पी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रेमानंद महाराज का केलीकुंज आश्रम के अलावा एक और आश्रम भी है। TV9 भारतवर्ष के मुताबिक, उनके शिष्यों ने बताया कि प्रेमानंद महाराज पिछले पांच महीनों से मथुरा के बेलवन स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम में रह रहे हैं।