रसल ने शेयर किया सिमंस के 'भीख' वाले बयान का स्क्रीनशॉट, कहा- मैं चुप रहने वाला हूं
आंद्रे रसल ने इंस्टाग्राम पर एक लेख का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें वेस्टइंडीज़ के मुख्य कोच फिल सिमंस का बयान है कि वह वेस्टइंडीज़ की ओर से खेलने के लिए खिलाड़ियों से भीख नहीं मांगेंगे। बकौल रसल, "मुझे पता था ऐसा होगा...लेकिन...मैं चुप रहने वाला हूं।" लेख के मुताबिक, रसल ने खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध बताया था।