'रसातल में जाते रुपये' को बचाने के लिए आरबीआई को हरसंभव कदम उठाने होंगे: वरुण
बीजेपी नेता वरुण गांधी ने गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में हो रही गिरावट को लेकर कहा, "सरहद पर राष्ट्र की रक्षा करने वाले सैनिकों की तरह...आरबीआई को रसातल में जाते रुपये को...बचाने के लिए हर संभव कदम उठाने होंगे। उन्होंने गिरावट से जुड़ा एक ग्राफ साझा करते हुए ट्वीट किया, "रुपया सिर्फ मुद्रा नहीं, राष्ट्र का आत्मसम्मान है।"