'रस्ट' के लीड रोल में रहेंगे बॉल्डविन: सेट पर गोली चलने की घटना पर फिल्म प्रोडक्शन के वकील
'रस्ट' फिल्म प्रोडक्शन के एक वकील ने कहा है कि ऐक्टर ऐलेक बॉल्डविन को लीड रोल में रखकर ही फिल्म पूरी होगी। दरअसल, अक्टूबर 2021 में 'रस्ट' के सेट पर बॉल्डविन द्वारा प्रॉप गन से गलती से गोली चलने से सिनेमैटोग्राफर हलीना हचिन्स की मौत हो गई थी। घटना के बाद फिल्म की शूटिंग अब दोबारा शुरू हो रही है।