रहकीम कॉर्नवॉल ने अमेरिका में 20 ओवर के मैच में 77 गेंदों पर बनाए 205* रन, जड़े 22 छक्के

वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर व दुनिया के सबसे वज़नी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवॉल ने अटलांटा ओपन 2022 (अमेरिका) में स्क्वॉयर ड्राइव के खिलाफ अटलांटा फायर के लिए खेलते हुए 22 छक्के व 17 चौके जड़े और 77 गेंदों पर 205* रनों की पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 20-ओवर में 326/1 का स्कोर बनाया और 172-रन से मैच जीता।

Load More