रहने के लिहाज़ से दुनिया के 10 सबसे अच्छे शहर कौनसे हैं?
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के ग्लोबल लिवेबिलिटी इंडेक्स के अनुसार, ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे अच्छा शहर है। कोपेनहेगन (डेनमार्क) व ज़्यूरिख (स्विट्ज़रलैंड) को सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रखा गया है। इसके बाद मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया), कैलगरी (कनाडा), जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड), सिडनी (ऑस्ट्रेलिया), वैंकूवर (कनाडा), ओसाका (जापान) और ऑकलैंड (न्यूज़ीलैंड) का स्थान है।