रहने के लिहाज़ से दुनिया के 10 सबसे सस्ते शहर कौनसे हैं?
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट के एक नए सर्वे के अनुसार, सीरिया का दमिश्क इस साल रहने के लिहाज़ से दुनिया का सबसे सस्ता शहर है। ईरान का तेहरान दूसरे स्थान पर है जिसके बाद लीबिया का त्रिपोली, पाकिस्तान का कराची, उज़्बेकिस्तान का ताशकंद और ट्यूनीशिया का ट्यूनिस है। अहमदाबाद और चेन्नई को क्रमशः 8वां और 10वां स्थान दिया गया है।