रहमान से अलग होने पर सायरा ने तोड़ी चुप्पी; कहा- मैं उन पर पूरा भरोसा और उनसे प्यार करती हूं
संगीतकार एआर रहमान से अलग होने पर उनकी पत्नी सायरा ने चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि कुछ महीनों से बीमार होने के कारण उन्होंने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने एक वॉयस नोट में कहा, "अनुरोध है कि रहमान के खिलाफ बातें न करें। रहमान बहुत अच्छे इंसान हैं...मुझे उनपर पूरा भरोसा है इसीलिए...इतना प्यार करती हूं।"