रहस्यमयी 'ज़ॉम्बी' जहाज़ ने पार किया होर्मुज़ स्ट्रेट
मिडल ईस्ट युद्ध के बीच खुद को कबाड़ LNG कैरियर बताने वाले एक रहस्यमयी 'ज़ॉम्बी' जहाज़ ने 20 मार्च को होर्मुज़ स्ट्रेट पार किया। बकौल रिपोर्ट्स, 'जमाल' नामक यह जहाज़ अक्टूबर 2025 में भारत में तोड़े गए एक टैंकर से मिलता-जुलता था। युद्ध शुरू होने के बाद से होर्मुज़ स्ट्रेट से 'ज़ॉम्बी' जहाज़ के गुज़रने का यह पहला मामला है।