रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुए थे मैक्सिकन म्यूज़िक बैंड के 5 सदस्य, अब मिले सभी के शव
मैक्सिको में बीते रविवार को रीजनल म्यूज़िक बैंड 'ग्रुपो फ्यूजिटिवो' के 5 सदस्य रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गए जिनके शव अब टेक्सस बॉर्डर के पास मिले हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बैंड के सदस्यों का अपहरण हो गया था जब वे एक एसयूवी से एक इवेंट में जा रहे थे। बैंड स्थानीय पार्टियों व कार्यक्रमों में परफॉर्म करता था।