रहस्यमयी जीव 'लॉक नेस मॉन्स्टर' की खोज के लिए नासा से मांगी गई मदद
स्कॉटलैंड के लॉक नेस सेंटर ने रहस्यमयी जीव 'लॉक नेस मॉन्स्टर' की तलाश में नासा, अन्य वैज्ञानिकों और विश्वविद्यालयों से मदद मांगी है। पिछले साल 'लॉक नेस मॉन्स्टर' की तलाश हुई थी और उसे देखे जाने के दावे किए गए थे व पानी के अंदर तेज़ आवाज़ रिकॉर्ड हुई थी। नया तलाश अभियान 30 मई से 2 जून तक चलेगा।